फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो महिलाओं की चेन नोंच ले गए उचक्के

Sun, 03 May 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बाइक सवार लुटेरों का एक गैैंग फिर से महिलाओं को निशाना बनाने लगा है। सप्ताह में दूसरी बार बाइक सवार लुटेरों ने शनिवार को दो महिलाओं के गले से नोंच ली। इस बार मिश्राना और संकटा देवी चौैकी क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें बेहद शातिर अंदाज में लुटेरों ने महिलाओं को शिकार बनाया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना निवासी विवेक गुप्ता की पत्नी प्रियंका गुप्ता रविवार की दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे टेलर की दुकान पर गई थी, जहां से कुछ देर बाद वह अपने घर लौट रही थी। उनकी गोद में एक बच्चा था। जैसे ही घर के बाहर प्रियंका पहुंची थी, तभी फर्राटा भरते हुए आए बाइक सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे एक बदमाश ने महिला के गले से चेन नोंच ली, जिससे महिला असंतुलित होकर गिरते-गिरते बची। इसके बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ मिश्राना पुलिस चौकी पहुंची और घटना की तहरीर दी। चौैकी इंचार्ज हंसमती ने बताया मामले की जांच की जा रही हैै। दूसरी घटना में रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने सुशीला देवी के गले से सोने की चेन खींच ली। कुछ समय के अंतराल में दो अलग-अलग वारदातों ने पुलिस महकमे को चुनौती दे दी है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया हैै कि बाइक सवार लुटेरों की तलाश में टीमें गठित कर तलाश की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें