सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र में लखनापुर गांव से लापता युवक का शव गांव से दो किमी दूर खेत में जामुन के पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। ग्रामीणों के अनुसार जो देखने में कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखनापुर गांव निवासी मैकू की 25 वर्षीय पुत्र खुम्मन 26 अगस्त से लापता था। इस दौरान परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे लखनापुर गांव से करीब दो किमी दूर खेत में जामुन के पेड़ पर फांसी से लटकता किसानों ने देखकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद महेवागंज चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल घटनास्थल तक गए, लेकिन रात और पानी भरा होने के कारण शव को नहीं उतारा जा सका। लिहाजा शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृृतक के पिता मैैकू के मुताबिक खुम्मन अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया। वह मानसिक तौर पर कमजोर था।