- खुद ही गाड़ी चला रहे थे अधिकारी, जिला अस्पताल किया रेफर
तेज रफ्तार में आ रही बेलरायां चीनी मिल के एक अधिकारी की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसपर बैठे दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
करदहिया निवासी छेदू और प्रेम सिंह एक बाइक पर सवार होकर कस्बे से घर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार प्रेम सिंह और छेदू दोनों घायल हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। एसओ डीके यादव ने बताया कि गाड़ी चीनी मिल के सीसीओ की है। वह गाड़ी खुद चला रहे थे। घटना होने के बाद उन्होंने ने ही दोनों को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया था।