- राजापुर चौकी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
सदर कोतवाली के गांव महमदपुर कहमारा में हरियाली के दुश्मनों ने रातों रात दूसरे की मेड़ पर लगे आठ हरे भरे पेड़ काट डाले। पीड़ित ने राजापुर चौकी पुलिस को तहरीर दी, इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सदर कोतवाली की पुलिस चौकी राजापुर क्षेत्र के गांव महमदपुर कहमारा निवासी मेराज ने बताया कि उसके खेत की मेड़ पर बबूल, नीम, बड़हल और शीशम के कुल आठ पेड़ लगे थे, जिसमें से किसी ने पांच जनवरी की रात को चार हरे पेड़ काट लिए गए। पेड़ स्वामी ने बताया कि उसने मामले की लिखित तहरीर राजापुर चौकी पुलिस को दी थी, लेकिन चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन चोरों ने रविवार को फिर चार पेड़ काट लिए, जिसकी भी उसने लिखित तहरीर चौकी पुलिस को दी, लेकिन राजापुर चौकी पुलिस न ही मौके पर गई और न ही कोई कार्रवाई की है।