फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दस, ससुर को सात साल की कैद

Tue, 13 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सजा सुनने के बाद भाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के  मामले में जिला जज राजवीर सिंह ने पति को दस साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही ससुर को दोषसिद्ध करते हुए उसे सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शिवराज सिंह यादव ने बताया कि सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव निबौरिया निवासी रामखेलावन की शादी अगस्त 2007 को सुनीता देवी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग के चलते सुनीता को परेशान किया जाने लगा, उसे मायके भी नहीं भेजा जाता था। तीन अप्रैल 2008 को भी जब सुनीता की मां मायादेवी अन्य लोगों के साथ लड़की को विदा कराने पहुंची। विदाई के लिए पंचायत होने लगी, गांव प्रधान ने शाम हो जाने की बात कहते हुए अगली सुबह सुनीता को साथ में ही विदा करा ले जाने की बात कही, इसी बात पर मां मायादेवी अन्य लोगों के साथ ग्राम निबौरिया में ही रुक गई। आरोप है कि इसी रात सुनीता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में मायादेवी ने मृतका के पति रामखेलावन, ससुर सोहन लाल, जेठ देशराज और सास राजकुमारी को नामजद किया। अदालत ने सुनवाई के बाद पति और ससुर को दोषी पाया। पति रामखेलावन को दस साल के कठोर कारावास की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई, जबकि ससुर सोहन को सात साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही अपने फैसले में यह भी व्यवस्था दी कि वसूले गए जुर्माने में से चार हजार रुपये मृतका की मां को बतौर मुआवजा दिए जाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें