फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से टकराया टेंपो पलटा, चालक समेत चार घायल

Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
महेवागंज खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सवारियां लेकर महेवागंज की ओर आ रहा एक टेंपो सैधरी पुलिया से पहले गाय से टकराकर पलट गया। हादसे मे टेंपो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर लगने से गाय की मौत हो गई। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली के  गांव ज्ञानपुर निवासी ऑटो चालक अरविंद सोमवार शाम सवारियां लेकर कस्बे की ओर आ रहा था। सैधरी पुलिया से पहले उसका टेंपो गाय से टकराकर पलट गया, जिससे गाय की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक अरविंद, फूलबेहड़ के अंजनापुर गांव निवासी 22 वर्षीय सर्वेश और हरगांव थाना क्षेत्र के जोतपुर निवासी रिश्तेदार दंपति चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने सर्वेश की हालत  गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि टेंपो पुलिस के कब्जे मे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें