फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने लगाया दुराचार का आरोप 

Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
मामला दो सुमदायों के बीच होने से गांव में तनाव 
विज्ञापन

एसओ बोले, जांच के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट
चचेरी बहन के साथ शौच को गई 17 वर्षीय एक किशोरी ने गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक पर दुपट्टे से हाथ बांधकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। मामला दो समुदायों के बीच का होने का कारण गांव में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी अपनी छह वर्षीय चचेेरी बहन के साथ रविवार की सुबह करीब नौ बजे शौच को गई थी। आरोप है कि पास में ही ट्रैक्टर से एक दूसरे समुदाय का युवक खेत जोत रहा था। किशोरी को देखकर उसने ट्रैक्टर बंद कर दिया और किशोरी के पास पहुंच गया। जिससे किशोरी और उसकी चचेरी बहन डर गई और दोनों वहां से भागने लगीं। इसी बीच युवक ने किशोरी को दबोच लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और उसके हाथ उसी के दुपट्टे से बांधकर गन्ने के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इधर चचेरी बहन घर पहुंची और घटना अपने पिता को बताया। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर वालों को आता देख मौके से फरार हो गया। मौके पर किशोरी के हाथ बंधे मिले, जिसे पिता ने खोला। आरोपी की पिटाई से उसकी पुत्री के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर देर से मिली है। मौके पर पढ़ुआ चौकी इंचार्ज टीआर चौरसिया को भेजा  गया है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें