वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर के वनकर्मियों ने ककरहा बीट के जंगल से सागौन के पेड़ों का कटान करके डीसीएम में लोड कर ले जाई जा रही डेढ़ लाख कीमत की 35 बोटा लकड़ी बरामद करने में सफलता हासिल की है। वनकर्मियों ने लकड़ी और वाहन को सीजकर लकड़ी चोरों के खिलाफ केस काट दिया है।
वन क्षेत्राधिकारी एसएन यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि लकड़ी चोरी ने ककरहा बीट के जंगल में सागौन के पांच पेड़ काटे हैं और लकड़ी डीसीएम में लोड हो रही है। सूचना पर रेंजर एसएन यादव, डिप्टी रेंजर रामप्रकाश जायसवाल, वनरक्षक जयराम, संतकुमार, सोहनलाल आदि वनकर्मियों की टीम ने जब लकडकट्टों की घेराबंदी की तो सभी चोर लकड़ी से लोड डीसीएम यूपी 45एच/ 9477 मौके पर छोड़ जंगल के रास्ते फरार हो गए। गणना करने पर 35बोटा सागौन जिनकी कीमत लगभग डेढ लाख रुपये बताई गई है कब्जे में लेली गई। वन कर्मियों ने लकड़ी बरामद कर कब्जे में लेकर डीसीएम को सीज कर चार ज्ञात और पांच अज्ञात लकड़ी चोरों के विरुद्ध विभागीय केस काट कर तलाश शुरू कर दी है। रेंजर ने बताया कि सीजर रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी गई है। डीसीएम जिला उन्नाव की बताई गई है।