फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने शिक्षक के घर से लाखों का माल उड़ाया

Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान।
विज्ञापन
चाेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने एक महीने के अंदर चौथी बड़ी घटना को अंजाम दिया
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार की रात चोरों ने सैदापुर निवासी शिक्षक के घर से एक लाख की नकदी समेत सवा चार लाख के जेवरात पार कर दिए। छत पर सो रहे परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई, जब वह बुधवार की सुबह चार बजे नीचे आए। इसके बाद गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत में लोगों ने बक्सा और सामान बिखरा पड़ा देखा। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
सैदापुर गांव निवासी शिक्षक अजय मिश्रा मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। अजय ने बताया चोर रात करीब दो बजे के बाद छत से होकर घर के अंदर घुस गए। वहां अलग-अलग तीन कमरों में रखी चार सेफ और आधा दर्जन बक्सों के ताले खोलकर उनमें रखे 15 हजार रुपये सहित सोने की छह चेन, दो हार,  12 अंगूठियां, नौ पैंडिल, चार जोड़ी झाले, 16 जोड़ी पायल, 29 जोड़ी बिछिया, एलईडी और अन्य जेवरात चुरा लिए। चोरों ने बच्चों की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। जाते समय चोर एक बक्सा भी उठा ले गए, जो बुधवार की सुबह रहीशू के गन्ने के खेत में मिला। अजय मिश्रा ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। एसआई आरबी यादव और मुसाफिर प्रताप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हर घटना में चोरी का एक जैसा अंदाज
महीने भर में चोरी की चार वारदात हुईं है। चारों घटनाओं में चोरी का अंदाज भी एक जैसा रहा हैै। जाहिर है वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ हो। पिछली वारदात में देखा गया कि चोर छत से घर में आते हैं, पूरे घर को खंगालते हैं और सिर्फ नकदी और जेवरात ले जाते हैं। अजय मिश्रा के यहां जैसे ही छह मई को बौंठा गांव में दामोदर अवस्थी के यहां हुई चोरी में भी चोरों ने तीन कमरों को खंगाला और चार सेफ और नौ बक्सों के ताले तोड़ डाले थे। चोरों ने फ्रिज खोलकर खाया-पिया था। अजय के यहां से चोर फल भी ले गए। इसी अंदाज में 28 मई को कोल्हौरी निवासी मोतीलाल जायसवाल और 20 दिन पहले बेरिहाडीह के मनोज वर्मा के यहां चोरी हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें