फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से छात्रा का कान फटा

Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
विज्ञापन
girl - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर बोले, जांच के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जौखीपुरवा में कक्षा पांच की छात्रा का होमवर्क पूरा न होने पर एक शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका कान फट गया। छात्रा अपने पिता के साथ थाने पहुंची। इंस्पेक्टर ने मजरूबी चिट्ठी बनाकर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा हैं। उधर, आरोपी शिक्षक का कहना है कि उसने सिर्फ छात्रा को डाटा था।
विज्ञापन

जौखीपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में लोनियन पुरवा निवासी कंधई की पुत्री कोमल कक्षा पांच की छात्रा हैं। वह गुरुवार की सुबह स्कूल गई थी। शिक्षक सुनील कुमार बच्चों का होमवर्क चेक कर रहे थे। आरोप है कि कोमल का कार्य पूरा न होने के कारण शिक्षक ने छड़ी से उसकी बेदर्दी से पिटाई कर दी। अधिक पिटाई के चलते कोमल का कान फट गया। आरोप है कि जब कोमल दर्द से रोने लगी तो उसे डांट कर कक्षा में बैठा दिया। छुट्टी में वह घर गई और अपने पिता को पिटाई से कान से खून निकलने और दर्द होने की जानकारी दी। जिस पर उसका पिता कोमल को लेकर थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर ने उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा हैं। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उधर, आरोपी शिक्षक ने पिटाई से इंकार कर डांटने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें