फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना व्यापारी से लूटपाट

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उचौलिया (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने शाहजहांपुर क्षेत्र बताकर घटना से झाड़ा पल्ला 
विज्ञापन

बरेली मोड़ (शाहजहांपुर) से बोलेरो पर जेबीगंज जाने के लिए बैठे एक बारदाना व्यापारी की बदमाशों ने पहले पिटाई की फिर उसके पास से 23 हजार रुपये की नकदी, अंगूठी, सोने की चेन आदि सामान लूट लिया। बाद में बदमाश व्यापारी को उचौलिया के पास फेंककर भाग निकले। पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने के बजाय सीमा विवाद में उलझ गई और घटनास्थल शाहजहांपुर का बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।  
विज्ञापन

थाना पसगवां के कस्बा जंगबहादुरगंज निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का पुत्र अंशू गुप्ता बारदाना का व्यापार करता है। वह उत्तराखंड के रुद्रपुर से बारदाना लाकर रोजा मंडी में अपनी पर दुकान पर बिक्री करता है। शनिवार को अंशु गुप्ता रुद्रपुर से डीसीएम पर बारदाना लेकर शाहजहांपुर आ रहा था। उसकी डीसीएम शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। व्यापारी अंशू के मुताबिक वह ट्रक से बरेली मोड़ तक आया और वहां से जेबीगंज आने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। इसी बीच शाहजहांपुर के अजीजगंज की ओर से बोलेरो आई। बोलेरो के चालक ने उसे जंगबहादुरगंज जाने की बात कहकर बैठा लिया। बोलेरो में पहले से ही चालक समेत छह लोग सवार थे। चालक बोलेरो लेकर सीतापुर की ओर चल पड़ा। उचौलिया के पापा ढाबा के पास बोलेरो सवार बदमाशों में से एक बदमाश ने  उल्टी आने का बहाना कर उसे बीच में बैठा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। असलहों के बल पर 32 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन और एटीएम कार्ड लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे किशुनपुर जमुनी संपर्क मार्ग पर करीब आधा किमी जाकर गांव के पास बाग के पास फेंक दिया और हाइवे की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद अंशू ने उचौलिया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन घटना क्रम शाहजहांपुर जिले का होना बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना शाहजहांपुर की है। पीड़ित व्यापारी ने घटना की सूचना शाहजहांपुर की अजीजगंज पुलिस को भी दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें