फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों और गांवों का भ्रमण करें सीओ

Mon, 05 Oct 2015 11:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी जकी अहमद ने सोमवार को जनपद का दौरा कर पंचायत चुनाव को लेकर की जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने सभी तहसीलों के सीओ के साथ बैैठक कर अब तक की गईं कार्रवाइयों की समीक्षा की। जिन सर्किल और थाना क्षेत्रों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, उन्हें जल्द सुधार लाने की चेतावनी दी। साथ ही आईजी ने सभी सीओ को अपने दफ्तरों से निकलकर थानों और गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। वहीं खीरी थाने का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर माहौल बनाने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने पाया कि कई क्षेत्रों में माइक्रो लेवल पर ध्यान नहीं दिया गया है। मसलन ज्यादातर कार्रवाइयां कस्बों में की गई हैं, जबकि छोटे और दूरदराज के गांवों की ओर अधिकारियों की नजर नहीं है। इससे चुनाव के ऐन मौके पर गड़बड़ियों की आशंका बनी हुई है। आईजी जकी अहमद ने कहा पंचायत चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। इंडो-नेपाल बार्डर पर स्थित थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सर्किल वार सीओ से उनके कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की, जिसमें कई थानों और सर्किल का कामकाज अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला। इस पर आईजी ने संबंधित थानों के एसओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देेश दिए। बैठक में एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, एएसपी एपी सिंह समेत सभी सीओ मौजूद रहे।
नए भवन को देखा और चेक किए अभिलेख
खीरी टाउन। आईजी जकी अहमद ने खीरी थाने पहुंचकर नए भवन का निरीक्षण किया और कार्यालय में अभिलेखों को देखा। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द से निपटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हत्या जैैसे संगीन अपराधों के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें