फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के छात्रा के भाई को थप्पड़ मारने पर हंगामा

Wed, 11 Feb 2015 07:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान आर्यकन्या चौराहे पर एक सिपाही ने आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की छात्रा को स्कूल से लेकर घर जा रहे उसके भाई को थप्पड़ मार दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। छात्रा की शिकायत पर कॉलेज की शिक्षिका शशिप्रभा वाजपेयी और तमाम छात्राओं ने चेकिंग की अगुवाई कर रहे एएसपी से पूरे मामले की शिकायत की और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को मिश्राना पुलिस चौकी के अंतर्गत आर्यकन्या चौराहे पर पुलिस मनचलों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी बीच ओयल निवासी वाईडी कॉलेज का बीए का छात्र आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली अपनी बहन को लेकर वहां पहुंचा। वहां तैनात एक सिपाही ने उन्हें रोका और छात्र से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे भाई-बहन हैं। आरोप है कि बावजूद इसके सिपाही ने छात्रा के भाई को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद छात्रा भाई के साथ वापस कॉलेज पहुंची और शिक्षिका शशिप्रभा से शिकायत की। जिसके बाद कॉलेज की तमाम छात्राओं के साथ शिक्षिका ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग की अगुवाई कर रहे एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से पूरे मामले की शिकायत की और सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। शिक्षिका शशिप्रभा ने बताया कि इस मामले को लेकर कॉलेज में भी प्रिंसिपल से शिकायत की गई और एसपी को फोन कर पूरा घटनाक्रम बताया गया।
मोहम्मदी में भी पुलिस ने मनचलों पर कसा शिकंजा
मोहम्मदी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मनचलों के खिलाफ यहां भी अभियान चलाया है।
एसएसआई रामसिंह पवार के नेतृत्व में टीम ने नगर के जेपी कॉलेज, पीडी कॉलेज, रामाश्रम कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, युग निर्माण कन्या इंटर कॉलेज के अलावा बरवर चौराहा, तालिब अली चौराहा समेत प्रमुख जगहों पर घूमने वाले मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। इससे कॉलेजों के इर्द-गिर्द घूमने वाले मनचलों में हड़कंप मच गया। टीम में महिला आरक्षी उर्मिला रावत और निशा यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मितौली में चार मनचलों को दबोचा
मितौली। स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोप में मितौली पुलिस ने कस्बा निवासी चौपहिया वाहन से जा रहे चार युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक एक गांव में चारों युवक स्कूल से आ जा रही छात्राओं ने छेड़खानी कर रहे थे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों युवकों को हिरासत में ले लिया, कार भी कब्जे में लेली।  थानाध्यक्ष जावेद अख्तर ने बताया घटना की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें