फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छात्र की मौत, कई बीमार

Sat, 05 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
सीमावर्ती गांवों में छाया बुखार का प्रकोप
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं हैं डाक्टरों की तैनाती
बरवर कस्बे में तेज बुखार से मरने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी एक 12 वर्षीय छात्र की तेज बुखार आने से मौत हो गई, जबकि क्षेत्र में अब तक करीब 12 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं बार्डर क्षेत्र के गांवों में भी दर्जनों लोग बुखार से जूझ रहे हैं।
कस्बा निवासी ताज आलम के 12 वर्षीय पुत्र कुमैल हुसैन, जो कस्बे के ओपी कांवेंट का छात्र था को दो दिन पहले तेज बुखार आया था, जिस  पर उसे मोहम्मदी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था, लेकिन वहां हालत खराब होने पर घरवाले उसे शुक्रवार को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनियां।  कस्बा सहित आस पास के गांवों में कई लोग बुखार पीड़ित हैं। वहीं अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती न होने से लोगों को उपचार तक नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण कस्बा निवासी बीडीसी कुलदीप शर्मा को अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए लखनऊ ले जाना पड़ा। वहीं सलीम की पुत्री, मोबीन की मां सहित गल्ला आढ़ती लाजपत अग्रवाल की पत्नी बुखार से परेशान हैं। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती ने होने से लोगों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें