फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा वितरण काउंटर पर मारपीट, मरीजों में भगदड़ 

Fri, 28 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल का मामला
विज्ञापन

दवा वितरण काउंटर पर हुई हाथापाई 
जिला अस्पताल के दवा वितरण काउंटर पर शुक्रवार को दवा लेने को लेकर दो लोगों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान लाइन में लगे मरीजों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे अस्पताल कर्मियों ने मामला शांत कराया। वहीं, मारपीट करने वाला युवक अपने को पुलिस कर्मी बताकर दूसरे युवक को देख लेने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के दवा वितरण काउंटर पर शुक्रवार को खासी भीड़ थी और तीनों काउंटर पर बाहर तक लाइनेें लगी हुई थीं। बताते हैं कि करीब चालीस वर्षीय एक युवक दवा लेने के लिए लाइन में सबसे आगे जाकर खड़ा हो गया, जिसका लाइन में खड़े एक अन्य युवक ने विरोध किया। जिस पर आगे जाकर खड़ा हुआ युवक स्वयं को पुलिस वाला बताकर पहले दवा लेने की बात कहने लगा, लेकिन जब लाइन में खड़े एक युवक ने इसका विरोध किया तो पुलिस वाला बता रहे युवक ने उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी, जिससे लाइन में खड़े मरीजों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस कर्मी बता रहा युवक अभी देख लेने की धमकी देकर वहां से रफूचक्कर हो गया। हालांकि लाइन में खड़े लोग पुलिस कर्मी बता रहे युवक की ही गलती दे रहे थे।
विज्ञापन


दवा वितरण काउंटर पर विवाद की सूचना मिली थी, लेकिन जब मैं पहुंचा तो वहां कुछ भी नहीं था और किसी ने भी इस मामले की शिकायत भी नहीं की।
- डॉ.आईबी त्रिपाठी, जिला अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें