फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 16 Apr 2015 08:17 PM IST
गुलरिया/ बिजुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया तुला में बंद किराना दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन दुकानदार को घटना की जानकारी हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसमें व्यापारी ने पड़ोस के एक कारोबारी पर चोरी में शामिल होने का शक जाहिर किया है, जिसके पास से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पड़रिया तुला निवासी त्रिवेनी प्रसाद की थोक किराना दुकान है, जो सोमवार और बृहस्पतिवार को खुलती है। दुकानदार त्रिवेनी प्रसाद लखीमपुर में रहते हैं। बुधवार की शाम को कुछ लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना दुकानदार को दी। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया हैै कि चोरों ने बीड़ी के चार गत्ते, 11 बोरी शकर, 15 पीपा रिफाइंड तेल, तीन गत्ता मच्छर मारने की क्वाइल, एक बोरी तंबाकू पार कर दिया है, जिसकी कीमत लाखों में है। दुकानदार ने पड़ोस के ही एक व्यवसाई पर चोरी का शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चोरी गया कुछ सामान बरामद किया है। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य युवक को पकड़ा है, जिसने किराना दुकानदार जागीर सिंह का सामान बिक्री करने की बात कुबूल की है।
--
दो-तीन पहले चोरी हुई थी, जिसकी जानकारी दुकानदार को देर से हुई। पास के ही एक लड़के को पकड़ा गया है, जिसके पास से कुछ सामान बरामद हुआ है। एक और व्यक्ति को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-ब्रजभान यादव, एसओ भीरा

सर्राफा बाजार की तीन
दुकानों से हजारों उड़ाए
पुलिस को दी गई तहरीर, व्यापारियों में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। चोरों ने बुधवार की रात सर्राफा बाजार में तीन दुकानो से हजारों का माल पार कर दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इससे व्यापारियों में गुस्सा है।
बुधवार की रात चोरों ने अमित की सीएफएल रिपेयरिंग की दुकान का लकड़ी का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर से दो पंखे चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने सोना-चांदी गलाई करने वाले सुरेश की दुकान का भी लकड़ी का दरवाजा तोड़ डाला और भीतर से करीब 150 ग्राम गली हुई चांदी पार कर दी। इसके बाद चोरों ने हरीशंकर गुप्ता की किराने को निशाना बनाया। इनका भी लकड़ी का दरवाजा चोरों ने तोड़ दिया और भीतर रखे पांच हजार रुपये के माल पार पर हाथ साफ कर दिया, इससे व्यापारियों  में गुस्सा काफी गुस्सा है। तहरीर पुलिस को दे दी गई है। व्यापारियों ने पुलिस से घटनाओं का जल्द खुलासा करने और बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें