फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से किसान की मौत

Thu, 16 Apr 2015 08:13 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम दानपुर में एक किसान की फसल बर्बाद हो गई, जिसके सदमे में वह बीमार हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़  दिया। एसडीएम मितौली शादाब असलम ने किसान की मौत का कारण बीमारी बताया है। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।  
विज्ञापन

बुधवार की रात को दानपुर निवासी किसान दिनेश कुमार मिश्रा (46) की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार रात एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वाले बताते हैं कि किसान के पास नौ बीघा जमीन थी, जिसमें चार बीघे में गेहूं और पांच बीघे में गन्ना बुर्वाई की थी। बेमौसम बारिश से चार बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी, जिससेे किसान सदमें में आ गया और उसकी हालत बिगड़ गई। एसडीएम शादाब असलम के निर्देश पर तहसील कर्मचारियों ने मामले की जांच की। जांच के दौरान परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए। मृतक किसान अपने पीछे एक वर्षीय पुत्र, 14 वर्र्षीय बेटी और पत्नी छोड़ गया है।

दिनेश अक्सर बीमार रहता था। डॉक्टरों ने गुर्दे के काम न करने के कारण मौत का होना बताया है। मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शादाब असलम, एसडीएम मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें