भारत-नेपाल सीमा पर 39वीं वाहिनी एसएसबी कीरतपुर ने गश्त के दौरान पिलर संख्या 172 के पास भारत से नेपाल ले जाया जा रहा लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान, एक बाइक बरामद कर एक युवक को पकड़ा है। एसएसबी ने बरामद सामान का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
कीरतपुर एसएसबी के कंपनी कमांडर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सहायक कमांडेंट शेरखाने के निर्देश पर गश्त के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद एएसआई सुधीर पाल सिंह और जवानों ने सुबह गश्त के दौरान जंगल के अंदर एक बाइक सवार को रोका तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद जवानों ने उसको पकड़ लिया। बाइक पर लगभग डेढ़ लाख रुपये के भारतीय कंपनी के अंडरवियर बरामद हुए। एसएसबी ने इसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।