फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने खाद भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, दो गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बेलरायां।
विज्ञापन
खाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पकड़ी गई खाद मय वाहन कस्टम पलिया को सौंपा
विज्ञापन

बेलापरसुआ एसएसबी चौकी के जवानों ने भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही यूरिया खाद से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर जहां कस्टम पलिया को सौंप दिया, वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों को चंदनचौकी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

बेलारपसुआ एसएसबी चौकी के एसआई शिवचंद ठाकुर ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में यूरिया खाद भरकर नेपाल ले जा रहे हैं। सूचना पर जवानों ने नाकेबंदी कर भारत-नेपाल सीमा पर लगे पिलर संख्या 138 के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर मौके से कोतवाली चंदनचौकी के गांव रामनगर निवासी प्रगट सिंह और अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉली में यूरिया खाद की 50 बोरी बरामद हुईं। एसएसबी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर पलिया कस्टम को सौंप दिया, जबकि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को चंदनचौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें