सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी सी कंपनी बेला परसुआ ने बीती रात गश्त के दौरान पिलर संख्या 135 के नजदीक से दो नेपाली बाइकों तथा तीन साइकिलों पर लादकर नेपाल ले जाया जा रहा 90 लीटर डीजल सहित 10 बोरी खाद को बरामद कर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
बीती रात सुबह तीन बजे एसएसबी के एसआई सर्वजीत कुमार, हमराही हरिश्चंद्र पांडे, महावीर प्रसाद, ओमपाल आदि पिलर संख्या 135 के नजदीक गश्त कर रहे थे। तभी दो नेपाली बाइक पर 90 लीटर डीजल लादकर नेपाल जाते दिखाई दिए। जब एसएसबी ने रोका तो वह बाइक छोड़कर भाग गए। पीछे से तीन साइकिलों पर 10 बोरी खाद लेकर आ रहे कैरियरों ने एसएसबी को देखकर माल वहीं छोड़ दिया और भाग गए।