फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने बरामद किया तस्करी का माल

Wed, 02 Mar 2016 07:35 PM IST
गौरीफंटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने मोहाना घाट नंबर एक से तस्करी कर ले जाया जा रहा करीब एक लाख रुपये का तस्करी का माल बरामद किया है। इसके अलावा निजी बस से तस्करी के लिए ले जाई जा रही नशीली दवाएं भी  बरामद की हैं। एसएसबी ने एक कैरियर को पकड़ा है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरीफंटा मंडी से मोहाना घाट नंबर एक से नेपाल को अवैध रूप से ले जाया जा रहे 58 जोड़ी जेंट्स सैंडिल, चार जोड़ी लेडीज सैंडिल, छह कलर टीवी बॉक्स, छह टीवी रिमोट, 26 पीस लेडीज सूट एसएसबी ने मंगलवार रात गश्त के दौरान पकड़ लिए। एसएसबी के सब इंस्पेक्टर रॉय मैथ्यु ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का माल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर सुबह नौ बजे एसएसबी ने एक निजी बस से नशीली दवाएं बरामद की। इसमें एसएसबी ने पलिया के मोहल्ला सिंगहिया निवासी एक कैरियर को  पकड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें