फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर मारपीट का आरोप

Mon, 19 Jan 2015 06:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बैदा के तमाम ग्रामीण सोमवार को एसपी के यहां पहुंचे। ग्रामीणों ने एक सपा नेता और उसके भाइयों पर मामूली बात पर तमंचा लेकर दौड़ाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने सपा नेता के दबाव में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले की छानबीन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव बैदा निवासी विनोद यादव और अनोद यादव के साथ तमाम ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि 17 जनवरी को करीब एक बजे दिन में उसके खेत के पड़ोस में जेसीबी मशीन से रास्ता बनाया जा रहा था। इस दौरान गांव के सपा नेता अपने भाइयों के साथ पहुंचे और एक तरफ रास्ता बनाने की बात कर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि सपा नेता ने मारापीटा और जान से मारने की नियत से तमंचा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। दोनों जब पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उल्टे उन्हें ही धमकाया। इधर सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि जिसे सपा नेता बताया जा रहा है वह मोहम्मदी में छात्रसभा का विधानसभा अध्यक्ष है। दोनों पक्ष पार्टी और एक ही परिवार के हैं। वो लोग हमसे मिलने लोहिया भवन भी आए थे। जल्द ही अन्य पदाधिकारियों के साथ बैदा गांव जाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें