फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का झंडा लगी कार में ले जाई जा रही थी शराब 

Sun, 08 Jan 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी ने पकड़ा, बिना नंबर की गाड़ी में थीं देसी शराब की 17 पेटियां, जांच में सब ठीक निकला 
विज्ञापन

 आचार संहिता का पालन कराने के लिए चेकिंग पर निकले एसपी मनोज कुमार झा ने बिना नंबर की सपा के झंडे वाली एक्सयूवी कार रुकवाई तो उसमें शराब की पेटियां भरी मिलीं। संदेह होने पर एसपी ने लग्जरी कार को कोतवाली गोला पुलिस के हवाले करते हुए जांच के निर्देश दिए। पड़ताल में गाड़ी मैलानी के सपा नेता के रिश्तेदार और शराब ठेकेदार की निकली। आबकारी इंस्पेक्टर ने 17 पेटी देसी शराब लखीमपुर गोदाम से लेकर आने की पुष्टि की तो पुलिस ने तीन घंटे की पड़ताल के बाद कार को छोड़ दिया। 
मालूम हो कि एसपी गोला क्षेत्र में शनिवार की शाम चेकिंग पर निकले थे। देर शाम करीब आठ बजे लखीमपुर रोड पर बिना नंबर की लग्जरी कार पर सपा का झंडा देख एसपी को संदेह हुआ। उन्होंने कार को रुकवाकर जांच की तो उसमें देसी शराब की पेटियां मिलीं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा मामला होने के संदेह में एसपी ने कार को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि सत्तापक्ष से मामला जुड़ा होने के कारण कार चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति पर पुलिस पूरी तरह मेहरबान रही, लेकिन एसपी के आदेश के कारण कार के रजिस्ट्रेशन से लेकर शराब पेटियों की बाबत पूरी जानकारी की। बकौल कोतवाल संतोष कुमार तिवारी, इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बताया कि भूपसिंह यादव देशी शराब व्यवसायी हैं। उनके शराब के कई ठेके हैं। वह लखीमपुर गोदाम से शराब लेकर आ रहे थे। पड़ताल में सबकुछ ठीक मिलने पर लग्जरी कार को पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केन्द्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
चेकिंग के दौरान सपा का झंडा लगी लग्जरी कार को संदेह होने पर रोका था। चूंकि कार की सीटों से लेकर डिग्गी तक में देसी शराब की पेटियां रखीं थी। इससे कुछ गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई, लेकिन पड़ताल में गाड़ी और शराब की पेटियां शराब कारोबारी की निकलीं तो उसे छोड़ दिया गया।
-मनोज कुमार झा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें