फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सैनिक की मौत तीन लोग घायल, हालत गंभीर

Wed, 27 Jan 2016 10:38 PM IST
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला-मोहम्मदी रोड पर बुधवार की देरशाम एक आल्टो कार गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे कार में सवार सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। टक्कर के साथ ही एक बाइक सवार पीछे से ऑल्टो में टकराकर गंभीर घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र मोहम्मदी के ग्राम मढ़िया निवासी अवतार सिंह के 27 वर्षीय पुत्र सुखवेंदर सिंह जो सेना में जवान है इस समय असम में तैनात था अपनी शादी के लिए छुुट्टी लेकर अपने घर आया था। बताते हैं बुधवार को अपने साथियों के साथ आल्टो कार से गोला गया था वहां से शाम लगभग 7.45 बजे लौट रहा था तभी लखहा गुरुद्वारे के पास आगे जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। सुखवेंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार 22 वर्षीय गुरुविंदर सिंह और 27 वर्षीय चमकौर सिंह घायल हो गए। इसी दौरान बाइक से आ रहे बसखेड़ा निवासी 50 वर्षीय शिवरतन की बाइक कार से टकरा गई जिससे वह सिर में चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी मोहम्मदी लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  बताते हैं सुखवेंदर कि सिंह सेना में जवान है शुक्रवार को उसकी शादी थी इसलिए छुट्टी लेकर घर आया था किसी काम से गोला गया था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें