फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से तो नहीं जुड़े हैं  टायर चोर गिरोह के तार

Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस के हाथ लगे क्लू, तेज की जांच 
विज्ञापन

एलआरपी पुलिस चौकी के निकट दुकान का ताला तोड़कर चोरी किए गए टायरों के मामले में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस को शक है कि गिरोह के तार बरेली से जुड़े हैं। सुरागों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच इस संबंध में तेज कर दी है। 
विज्ञापन

बतादें कि रविवार की रात वाहन सवार बदमाशों ने एलआरपी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सो रहे खराद कारोबारी रामस्वरूप को असलहों के बल पर कब्जे में कर लिया था। उसके  हाथ-पांव और मुंह बांधकर एक मोबाइल और तीन सौ रुपये की नकदी लूट ली थी। इसके बाद पास में स्थित मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह की दुकान का शटर तोड़ दिया था और उसमें रखे 40 टायर, मोबाइल, लैपटॉप और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। सदर कोतवाली पुलिस ने टायर व्यापारी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बदमाशों के तार बरेली से जुड़े होने के क्लू मिले हैं। इससे आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बरेली के  हो सकते हैं। पुलिस इस संबंध में भी अपनी जांच तेज कर दी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें