फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली लूट का खुलासा

Mon, 05 Sep 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया वाहन
विज्ञापन

 हैदराबाद थाना पुलिस ने आठ महीने पूर्व गोला मोहम्मदी रोड पर ग्राम अशर्फीगंज निवासी किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक शातिर बदमाश को असलहे सहित गिरफ्तार कर चालान भेजा है, लूटी गई ट्रैक्टर ट्रॉली अन्य बदमाशों के कब्जे में बताई गई है।
विज्ञापन

12 जनवरी की रात गोला चीनी मिल से वापस घर आ रहे ग्राम अशर्फीगंज निवासी वीरेंद्र वर्मा की ट्रैक्टर ट्रॉली कार सवार बदमाशों ने गोला मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम धिरावां के पास वीरेंद्र वर्मा को असलहों के बल पर बांधने के बाद सरेराह लूट ली थी। जिसकी 13 जनवरी को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि इस केस का खुलासा करने के लिए सर्विलांस से मिली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम जिला बदायूं भेजी गई थी, जहां पुलिस ने ट्रैक्टर लूट में शामिल एक शातिर बदमाश विनय यादव पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम कोड़रा थाना हजरतपुर बदायूं को 315बोर तमंचा, दो जीवित कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने लूट में शामिल अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया। विनय ने बताया कि लूटा गया ट्रैक्टर रामतीर्थ लोध के कब्जे में है। जो एक दरोगा को गोली मारने के मामले में जेल में है। एसओ ने बताया कि शातिर बदमाश विनय के खिलाफ थाना हजरतपुर और पिहानी में लूट, चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। विनय ने स्वीकारा कि ट्रैक्टर स्वामी वीरेंद्र वर्मा का मोबाइल उसी ने छीनकर उसे बांधने के बाद जंगल में डाला था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश का असलहे सहित चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें