फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से कंकाल और महिला के कपड़े बरामद

Sun, 10 Jan 2016 06:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव मटरिया में गन्ने के खेत में मानव कंकाल बरामद हुआ है। वहीं पर महिला के कपड़े मिले हैं। इससे गांव की लापता एक महिला का कंकाल होने की आशंका गहरा गई है, जिसमें करीब 10 दिन पहले पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। खेत मालिक की सूचना पर खमरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

मटरिया गांव निवासी श्रीकेशन रविवार को अपने गन्ने के खेत में गया, जहां मानव कंकाल और महिला के कपड़े देखकर सन्न रह गया। उसने फौरन मामले की सूचना खमरिया पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज जनार्दन प्रसाद सिंह खेत पहुंचे।
कंकाल खेत में बिखरा पड़ा था और कुछ दूरी पर महिला के कपड़े पड़े थे। पुलिस ने कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेजवाया और कपड़ों को कब्जे में लिया है। महिला के कपड़े मिलने से कंकाल के अवशेष किसी महिला के होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि मटरिया गांव निवासी राजेंद्र लोध की पत्नी रानी भी करीब 25 दिन से लापता है। चौकी इंचार्ज जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि कंकाल महिला या पुरुष के हैं, यह डीएनए जांच से स्पष्ट हो सकेगा। इसके साथ ही उम्र और हत्या या मौत के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरामद कपड़ों के बारे में लापता महिला के पति से शिनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

लापता महिला के भाई लगा चुके हैं हत्या का आरोप
गांव मटरिया निवासी राजेंद्र लोध का विवाह पड़ोसी गांव समैसा के पैरू की पुत्री रानी से करीब 10 वर्ष पहले हुआ था। करीब 25 दिन पूर्व समैसा निवासी दामोदर अपनी बहन का हालचाल जानने उसके घर गया था तो घर पर मौजूद ससुर मेवालाल ने बताया था कि उसकी बहन खेतों मे साग बीनने गई है। कई घंटे इंतजार के बाद बहन के वापस न आने पर उसने पुन: पूछा तो मेवालाल और उसका बेटा सहजराम ने उससे गाली गलौज करते हुए महिला को दो दिन पहले से लापता होना बताया था। मामला संदिग्ध समझकर दामोदर 29 दिसंबर को अपने परिवार व सहयोगियों के साथ बहन की तलाश में मटरिया गया था और खेतों में खोजबीन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की थी तो गांव के बाहर खून के छींटे, महिला की चप्पल, खून से सनी ईंट और खून से सनी एक पल्ली मिली थी। तब पुलिस ने सास-ससुर मेवालाल और उनकी पत्नी से पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें