फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में छह घायल

Sat, 21 Nov 2015 09:39 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल की ऊंची भूड़ कॉलोनी में मामूली विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, एक को गंभीरावस्था में लखीमपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी ओमप्रकाश (55) की पत्नी फूलमती देवी (50) ने बताया कि वह कॉलोनी स्थित अपने आवास के बाहर पड़ोस की महिलाओं के साथ शनिवार शाम करीब सात बजे बैठी बातें कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी गीता देवी से कहासुनी होने लगी। इतने में उसके पति रमेश विश्वकर्मा, पुत्र बंटी, शिखर, पुत्री लवली और चंचल आदि ने एक राय होकर उनके साथ लाठी, डंडे लेकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर फूलमती को बचाने आए पति ओमप्रकाश, पुत्री कविता(23), ज्योति (20), पुत्र शिवशक्ति (20) और दामाद कपिल तिवारी (38) भी मारपीट में गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के रामानंद गिरि, अन्नू दीक्षित, लालू जायसवाल, अखिलेश कुमार, राकेश सिंह, रंजीत वर्मा, राहुल रावत ने सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहल्ले वालों का आरोप है कि रमेश विश्वकर्मा और उसका परिवार काफी झगड़ालू है जिनसे आए दिन किसी न किसी से झगड़ा होता ही रहता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें