फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स लेकर भाग गया उचक्का

Sun, 19 Apr 2015 05:48 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोकुल एक्सप्रेस से इज्जतनगर जा रहे पलिया निवासी एक परिवार की महिला का पर्स लेकर उचक्का चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पर्स में 15 हजार नगद तथा जेवरात आदि थे।
विज्ञापन

पलिया चीनी मिल निवासी सलीम को अपने परिवार के साथ ससुर के 40वें में शिरकत करने के लिए बदायूं जाना था। उनका पलिया से गोकुल एक्सप्रेस के एस-1 कोच में इज्जतनगर तक रिजर्वेशन था। उन्होंने मोबाइल पर बताया कि ट्रेन लेट होने की वजह से करीब साढ़े पांच बजे मैलानी से इज्जतनगर के लिए रवाना हुई। नीचे की सीट पर उनकी पत्नी लेटी थीं तथा उनके सिर के नीचे उनका पर्स था। मैलानी से ट्रेन चली तो थोड़ी दूर स्थित फॉरेस्ट क्रॉसिंग के पास ट्रेन की गति धीमी थी। यहीं पर एक उचक्का पत्नी का पर्स लेकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब 15 हजार रुपये नगद, सोने की बालियां, नाक की लौंग, चांदी के हाथफूल, बिछिया, पायल, स्टेट बैंक का एटीएम तथा कुछ कागजात आदि थे। वह ट्रेन से आगे चले गए। घटना की सूचना उनके भाई नदीम ने जीआरपी मैलानी को दी। जीआरपी ने सलीम के वापस आने पर रिपोर्ट लिखने की बात कही। सलीम के मुताबिक घटना के बाद ट्रेन में जीआरपी का एस्कोर्ट दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें