फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से जेवर-नगदी समेत एक लाख की चोरी

Wed, 17 Dec 2014 07:22 PM IST
बेहजम/सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के कस्बा बेहजम में मंगलवार की रात चोरों ने चार घरों पर धावा बोलकर जेवर-नगदी, गेहूं, धान समेत तमाम सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने एक घर को छोड़कर अन्य घरों का मौका-मुआयना तक नहीं किया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गोपी पंडित काफी दिनों से दिल्ली में रह रहे हैं, घर पर ताला लगा है। मंगलवार रात में चोरों ने जेवर, कीमती कपड़े आदि करीब 50 हजार का सामान चोरी कर लिया। वहीं मदन के घर में पीछे की दीवार से अंदर दाखिल होकर चोरों ने चार बोरा धान चोरी कर लिया। इसी तरह रामऔतार के घर का ताला तोड़कर दो हजार की नगदी और बक्सा उठा ले गए। कस्बे के ही प्यारे के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। जिसमें बिछिया, पायल समेत कई जेवर थे। बुधवार की सुबह पीड़ित रामऔतार का बक्सा गोपाल के खेत में और प्यारे का बक्सा सुरेंद्र के खेत से बरामद हुआ। रामऔतार ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। एसओ नीमगांव परशुराम ओझा ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। बेहजम चौकी इंचार्ज विभूतिप्रसाद यादव ने बताया कि धान चोरी की तहरीर मिली है।
हैंडपंप और सीएफएल चोरी
मझर्गइं। तिकोनाफार्म निवासी बिटटू सिंह ने बताया कि चंदा करके पलिया-निघासन मार्ग किनारे बघाईया गांव जाने वाले रास्ते पर राहगीरों के पानी पीने के लिए एक हैंडपंप लगवाया था। जिसकी मशीन मंगलवार रात चोर खोल ले गए। चोर इससे पहले भी तीन बार मशीन खोल ले गए हैं। इधर कस्बा निवासी पत्रकार मो.नसीम और उनके भाई सलीम के आवास के बाहर लगे सीएफएल भी चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें