फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किर्गिस्तान की युवती मामले में गवाही शुरू

Tue, 17 Nov 2015 11:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश करने वाली विदेशी युवती के मामले में सीजेएम कोर्ट में गवाही शुरू हो गई है। विदेशी युवती की  गिरफ्तारी करने वाली टीम के सहायक सब इंस्पेक्टर की गवाही कोर्ट में देर तक चली, लेकिन गवाही पूरी नही हो सकी। लिहाजा कोर्ट ने 19 नवंबर की तिथि मुकर्रर की है।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा बार्डर पर बिना पासपोर्ट वीजा के पकडी गई किर्गिस्तान की युवती के मामले में सीजेएम कोर्ट में पहले गवाह के रूप में एसएसबी के सहायक सब इंस्पेक्टर प्रभूलाल नेगी कोर्ट में पेश हुए। अभियोजन अधिकारी लालचंद गुप्ता ने एसएसबी के एएसआई प्रभूलाल की गवाही दर्ज कराई तो बचाव पक्ष की ओर से चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री और मोहम्मद सईद ने जिरह की लेकिन अदालती समय समाप्त हो जाने के बावजूद जिरह पूरी न हो सकी लिहाजा 19 नंवबर की तिथि मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें