फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी के तेज बहाव में बह गई लड़की

Sat, 13 Aug 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां-मझगईं।
विज्ञापन
sharda - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पैर फिसलने से हुआ हादसा, फ्लड स्कावायड और ग्रामीण कर रहे तलाश
विज्ञापन

नयापुरवा गांव में लघुशंका के लिए जा रही 18 वर्षीय एक बालिका का पैर फिसल जाने से वह नदी के तेज बहाव में चली गई। ग्रामीणों और फ्लड स्कावायड दल उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन देरशाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही और उसके घरवालों में कोहराम मचा रहा। 
विज्ञापन

कस्बा के मजरा नयापुरवा में करीब एक माह से बाढ़ का पानी पूरे गाव में भरा हुआ है और नदी रोज घरों को काटकर अपने आगोश में रही हैं। शारदा नदी ने गांव में कई गहरे नाले बना दिए हैं। यहां के निवासी रामाधीन की 18 वर्षीय पुत्री डोल्डी देवी शनिवार सुबह नौ बजे लघुशंका के लिए नदी के किनारे से जा रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह शारदा नदी में गिर गई। लोगों ने किशोरी को नदी में गिरते देख शोर मचाया। यह देख उसको बचाने के लिए कई लोग नदी में कूद पड़े, लेकिन वह नदारद हो गई। यहां नदी का बहाव काफी तेज है। घटना स्थल पर चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह दलबल के साथ पहुंच गए और फ्लड स्कवायड को बुलवा लिया। ग्रामीण और फ्लड स्कावायड स्टीमर से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन देरशाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। मझगईं प्रधानपति अवधेश गुप्ता ने पहुंचकर किशोरी के घरवालों को सांत्वना दी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लेखपाल शशि तोमर आदि तमाम प्रशासनिक लोग भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें