फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और लूट मामले में कई संदिग्धों को दबोचा 

Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा।
विज्ञापन
पु‌लिस ग्राफ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिनदहाड़े गोली मारकर ग्रामीण से 56 हजार लूटने का मामला 
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर दिनदहाड़े ग्रामीण को गोली मार कर उससे 56 हजार रुपये लूटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को रातभर कांबिंग कर कई लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बबुरी निवासी 30 वर्षीय मथुरा अपने भाई जमुना के साथ मंगलवार को भैंसा बेचने धौरहरा की साप्ताहिक पशु बाजार में गया था। वहां उसने 56 हजार रुपये के भैंसे बेचे और भाई के साथ ही पैदल गांव लौट रहा था। बबुरी गांव से बमुश्किल डेढ़ सौ मीटर पहले रास्ते में उसे एक बाइक के साथ तीन युवक खड़े मिले। इन युवकों ने दोनों भाइयों को रोक कर पहले रास्ता पूछा फिर तमंचा और चाकू दिखा कर रुपये मांगने लगे। मथुरा ने रुपये देने से इंकार किया और लुटेरों से भिड़ गया, जबकि उसका भाई जमुना शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बदमाश ने मथुरा की कमर में पीछे से गोली मार दी। दूसरे ने जमुना को तमंचा लेकर दौड़ाया और तीसरे ने चाकू से मथुरा की पैंट काटकर रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश धौरहरा रोड पर फरार हो गए थे। खेतों से दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह घायल मथुरा को संभाला और गांव में खबर की। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को निजी वाहन से सीएचसी धौरहरा भेजा, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा मल्लबेहड़ के पास शाम साढ़े पांच बजे दूसरी वारदात लखीमपुर निवासी मुनीम रामकिशोर से हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के मुताबिक पुलिस दोनों घटनाओं की छानबीन कर रही है, कुछ सुराग मिले थे। सर्विलांस का भी सहारा लिया गया है,  जिनके आधार पर छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें