फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने में बाघ के सात हमले, छह घायल, दो की मौत

Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पिछले साल एक बाघ के हमले में मारे गए थे दस लोग, दहल उठा था पूरा इलाका 
विज्ञापन

- दहशत में जी रहे हैं जंगल किनारे बसे लोग, डेढ़ साल में 12 लोग गवां चुके हैं जान
बाघ के हमले में मंगलवार को मैलानी गांव के जगदीश भार्गव के मारे जाने की सूचना मिलते ही मैलानी रेंज जंगल किनारे बसे लोगों में हड़कंप मच गया। वर्ष 2016 में बाघ ने ढाका, कुकरा, सोहनरा भूड़, छेदीपुर, खरेहटा, कपरहा कुंआ, भरिगवां और महेशपुर में दस लोगों को मार डाला था। इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर घायल किया था। लगभग एक माह तक जुटे रहे विशेषज्ञों ने बाघ को बमुश्किल छेदीपुर में ट्रैंकुलाइज कर लखनऊ चिड़ियाघर भेजा था।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी, भीरा, गोला और मोहम्मदी के जंगलों से सटे सैकड़ों गांव में रहने वाले लोग खौफ की जिंदगी जी रहे हैं। बाघों के हमलों से उनका जीवन ही असुरक्षित नहीं, बल्कि खेती-बाड़ी भी चौपट है। पिछले साल बाघ हमलों में हुई मौतों को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे, कि इस साल माह मार्च 2017 से मई के बीच मैलानी, मोहम्मदी और पलिया रेंज में बाघ के ताबड़तोड़ सात हमलों में छह लोग गंभीर घायल हो गए थे और एक की मौत हो गई। ग्रामीण अभी इस दहशत से उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार मैलानी रेंज में मैलानी निवासी जगदीश भार्गव (50) पर बाघ ने उसके मुंह पर झपट्टा मारकर गंभीर घायल कर दिया। बाघ हमले में गंभीर जगदीश अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


ये लोग हो चुके गंभीर घायल
18 मार्च 2017- मैलानी रेंज की मध्य मैलानी बीट में फूस काटने गए नारंग निवासी 46 वर्षीय जीवन लाल बाघ के हमले में घायल। 
19 मार्च 2017- पलिया रेंज में गन्ना काटने गए छंगा टांडा निवासी तीस वर्षीय सुरेन्द्र कुमार घायल। 
08 अप्रेल 2017- मैलानी रेंज की महुरेना बीट में गांव सुभान पुर निवसी 55 वर्षीय सुंदर लाल गंभीर घायल। 
07 मई 2017- मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में लकड़ी बीनने गए गांव रमतलिया निवासी 60 वर्षीय राम किशुन गंभीर घायल। 
07 मई 2017- मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में गांव बांकेपुर निवासी 30 वर्षीय युवती ऊषा देवी उर्फ मैना और दो पुत्रियां क्रमश: सपना (10), शिवानी ( 07) वर्षीय घायल। 
विज्ञापन


बाघ-बाघिन के हमलों में हुई मौतें
27 फरवरी 2016- मैलानी रेंज के सलेमपुर बीट में बाघ हमले में कुकरा निवासी 50 वर्षीय रईश की मौत। 
18 मार्च 2016- जटपुरा बीट में खेत की रखवाली कर रहे सोहनरा भूड़ के 50 वर्षीय तरसेम सिंह की बाघ के हमले में मौत। 
16 अप्रेल 2016-  इसी रेंज के ढाका गांव में खेत में गेहूं फसल काट रही 16 वर्षीय किशोरी किरन की बाघ के हमले में मौत। 
07 जुलाई 2016- खरेहटा बीट में खरेहटा निवासी 55 वर्षीय भोगन कश्यप की बाघ हमले में मौत। 
02 अगस्त 2016-खरेहटा बीट में 50 वर्षीय अंजनी की बाघ के हमले में मौत। 
15 अगस्त 2016- सुआबोझ में कपरहा कुंआ की 13 वर्षीय किशोरी सरस्वती की बाघ हमले में मौत। 
19 अगस्त 2016- छेदीपुर निवासी  56 वर्षीय टीकाराम की बाघ के हमले में मौत। 
20 अगस्त 2016- छेदीपुर गांव के ही 55 वर्षीय बाबूराम की बाघ हमले में मौत। 
30 अगस्त 2016- भरिगवां निवासी 50  वर्षीय जानकी प्रसाद की बाघ हमले में मौत। 
13 अप्रेल 2017- मोहम्मदी रेंज की महेशपुर बीट में 40 वर्षीय शर्मा नामक युवक की बाघिन के हमले में मौत। 
01 अगस्त 2017- मैलानी रेंज के कुरियानी जंगल में मैलानी मोहल्ला गौतम नगर निवासी 50 वर्षीय जगदीश भार्गव की बाघ के हमले में मौत। 

एक साल बाद फिर सक्रिय हुआ बाघ 
ग्रामीणों का कहना है कि मैलानी रेंज जंगलों में पिछले साल बाघ के हमलों में हुई नौ इंसानों की मौत में बाघ ने 30 अगस्त को भरिगवां निवासी जानकी प्रसाद पर हमला कर अपना आखिरी शिकार बनाया था। बाघ हमलों से दहशतजदा ग्रामीणों का कहना है कि ठीक एक साल बाद फिर सक्रिय हुए बाघ से जंगल किनारे बसे ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। इससे गुस्साए लोगों ने विभागीय अधिकारियों से बाघ हमलों में हो रही मौतों के रोकथाम के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें