कोठिया गांव में उधार दिए गए रुपये मांगने पर एक महिला को घर में खींचकर पीटा गया, जिसमें वह जख्मी हो गई। पीड़ित महिला ने चौकी इंचार्ज से न्याय की मांग की है।
कोठिया गांव निवासी शांति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति को सात हजार रुपये दिए थे जो काफी समय हो जाने के बाद भी नहीं मिले थे। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद वह अपने रुपये उसके यहां मांगने गई तो आरोपी ने उसे गालियां दीं और फिर घर में खींच लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने उसको लाठियों से पीटने लगे तो उसने वहां से भागकर जान बचाई। उसने चौकी इंचार्ज संदीप यादव को तहरीर देकर रुपये दिलाने के साथ कार्रवाई करने की मांग की है।