फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने छापा मारकर बरामद की लकड़ी

Wed, 03 Jun 2015 11:15 PM IST
उचौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव वरनैया में दो दिन में आम के करीब ढाई दर्जन फलदार पेड़ लकड़कट्टों ने काट डाले। शिकायत डीएम तक पहुंचने पर उनके निर्देश पर एसडीएम, सीओ और मंडी समिति के सचिव ने छापा मारकर काफी लकड़ी बरामद कर बाग मालिक और तीन लकड़कट्टों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव वरनैया में डोरीलाल के आम के बाग में लगे 38 में से 31 पेड़ सोमवार और मंगलवार को बगैर परमिट वनकागांव निवासी पप्पू, रफ्फन,अली ने काट डाले। मामले की सूचना किसी ने डीएम को दी। इसके बाद उनके निर्देश पर एसडीएम मोहम्मदी नागेंद्र्र कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी एसी श्रीवास्तव और सचिव मंडी समिति ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापा मारा। मौके पर काफी कटी लकड़ी बरामद हुई।
इस मामले में बाग मालिक समेत तीन लकड़कट्टों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की खबर मिलते ही लकड़कट्टे मौके से फरार हो गए। एसडीएम ने बताया कि उचौलिया पुलिस चौकी से मात्र एक किमी की दूरी पर कटान हो रहा था और पुलिस अनजान बनी रही। उन्होंने बताया कि वन विभाग की भूमिका भी संदिग्ध है। एसडीएम के मुताबिक पुलिस और वन विभाग की भूमिका की रिपोर्ट उन्होंने भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें