फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर

Thu, 23 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
- खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने पर एफएसडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- लड्डू, दूध, पफ्स और नमकीन के नमूने निकले अधोमानक
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने 13 व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया है। कुछ माह पूर्व भरे गए खाद्य पदार्थों के नमूने लैब जांच में फेल होने पर यह कार्रवाई की गई है। दूध, लड्डू, बरफी, नमकीन जैसे रोज प्रयोग होने वाले पदार्थों में गड़बड़ी पाई गई हैै।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा के मुताबिक मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी निखिल गुप्ता की दुकान से खोया, पूर्वी दीक्षिताना गोला निवासी गजेंद्र की दुकान से बेसन पपड़ी, बिजुआ निवासी आनंद प्रकाश की दुकान से दूध, सब्जी मंडी गोला निवासी शिवगोपाल गुप्ता की डेयरी से दूध, मोहम्मदी निवासी प्रदीप गुप्ता की दुकान से लड्डू, पलिया निवासी रामकृपाल की दुकान से बरफी, गोला निवासी रामदयाल की डेयरी से दूध, फत्तेपुर प्रकाशनगर निवासी नीरज कुमार की दुकान से दूध के नमूने अक्तूूबर से दिसंबर 2015 केे बीच लिए गए थे। लैब जांच में नमूने अधोमानक पाए गए हैं। जबकि शाहजहांपुर की एवरीडे फूड्स कंपनी के बटर ब्रेड, पलिया स्थित किसान सेवा केंद्र से लिया गया आरती ब्रांड नमकीन, शाहजहांपुर के पुवायां स्थित सावन फूड्स ग्रामोद्योग का जोकर ब्रांड रस, बरेली के शाहमतगंज स्थित गुरुकृपा ट्रेडर्स के टनाटन एफबी ब्रांड नमकीन के नमूने अलग-अलग कारणों से मिस ब्रांड पाए गए हैं। लिहाजा सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफएसडीए ने एडीएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया है, जिससे अब व्यापारियों पर मुकदमा चलाया जाएगा। सुनवाई पूरी होने के बाद एडीएम कोर्ट जुर्माना से लेकर कैद की सजा सुना सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें