फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में चालक और परिचालक को चाकू मारकर लूट

Fri, 07 Jul 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उचौलिया (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेरठ से लखनऊ जा रही थी रोडवेज बस
विज्ञापन

 बरेली से सवारी बनकर बैठे थे आठ लुटेरे
 ड्राइविंग सीट पर कब्जा कर बदमाश ने खुद चलाई बस 

मेरठ से लखनऊ जा रही सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस में बरेली से चढ़े आठ डकैतों ने हाईवे पर शाहजहांपुर से आगे यात्रियों को लूट लिया। विरोध करने पर बस के चालक और परिचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। डकैतों ने परिचालक से करीब 28 हजार रुपये तथा अन्य यात्रियों से 8500 रुपये, 15 मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। 
यात्रियों को लूटने के बाद बदमाश, उचौलिया के शारदानहर के पास उतरकर फरार हो गए। पसगवां पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल चालक, परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शामली जिले के थाना झिझियाना के गांव लपराना निवासी बस चालक संजीव ने बताया कि वह गुरुवार की शाम जिला कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव कुंवरपुर लोधपुर निवासी परिचालक बृजेंद्र कुमार के साथ बस लेकर मेरठ से लखनऊ जा रहे थे। शाहजहांपुर से निकलते ही चालक के पीछे वाली सीट पर बैठे तीन बदमाशों में से दो ने उस पर तमंचा लगा दिया और मारपीट करने लगे। पीछे बैठे चार बदमाशों ने सवारियों से असलहों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। 
परिचालक को कब्जे में लेने के बाद एक बदमाश ने चालक को सीट से हटा दिया और खुद बस चलाने लगा। लुटेरों ने परिचालक और चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया और परिचालक से करीब 28 हजार रुपये छीन लिए। यात्रियों से नकदी, मोबाइल भी लूट लिए गए। लूटपाट के के बाद बदमाश शारदा नहर के पास पहुंचने पर बस रोककर फरार हो गए। एक बदमाश का चाकू बस में ही छूट गया। बदमाशों के जाने के बाद एक यात्री के बैग में बचे मोबाइल से परिचालक ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश इससे पहले फरार हो चुके थे। 
बदमाशों में एक ने लाल रंग का गमछा मुंह पर बांध रखा था। घटना के बाद सीओ मोहम्मदी और शाहजहांपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पसगवां कोतवाली पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा अपराध संख्या शून्य पर दर्ज किया गया है।

 
सीमा विवाद में उलझी शाहजहांपुर और खीरी पुलिस
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। हाईवे पर रोडवेज बस में हुई लूटपाट की घटना को लेकर शाहजहांपुर और खीरी पुलिस उलझ गई। मौके पर आए शाहजहांपुर के रोजा एसओ और सीओ ने मामला खीरी क्षेत्र का बताया, जबकि पसगवां पुलिस ने घटना रोजा क्षेत्र में होने की बात कहकर मामला शाहजहांपुर में दर्ज कराने को कहा। सीमा विवाद के चलते यात्री काफी देर तक परेशान रहे। बाद में सीओ मोहम्मदी के निर्देश पर पसगवां पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अपराध संख्या शून्य पर दर्ज की और चिक जांच के लिए शाहजहांपुर पुलिस को भेज दी।      
    
एआरएम मौके पर पहुंचे     
शाहजहांपुर के एआरएम आरके वर्मा, स्टेशन इंचार्ज सुशील त्रिवेदी, टीआई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लूटपाट के शिकार बने यात्रियों से घटना की जानकारी ली और सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया।     
विज्ञापन

     
तहसीलदार समेत इन यात्रियों से हुई लूटपाट      
बदमाशों ने रोडवेज बस में सवार लखनऊ के ओमेक्स सिटी निवासी तहसीलदार चंदाबाबू गुप्ता का सूटकेस छीन लिया, जिसमें उनके कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान था। इस दौरान उन्होंने दूसरा मोबाइल अपनी सीट के नीचे फेंक दिया, जिससे वह बच गया। इसके अलावा बदमाश सीतापुर के अटरिया निवासी रूपचंद से 2500 रुपये, मोबाइल, प्रेम लाल से 15 सौ रुपये, हरदोई के अतरौली क्षेत्र के भटपुर निवासी घनश्याम से 1200 रुपये, आजमगढ़ के ढकबा निवासी बृजेंद्र से एक हजार रुपये, पुलिया खैराबाद जिला सीतापुर निवासी रूपन लाल से 15 सौ और गुड्डू से तीन सौ और विजय से 600 रुपये लूट लिए। उनकी पत्नी सुनीता ने अपनी सोने की चेन सीट के नीचे डाल दी जिससे वह बच गई। इन यात्रियों के अलावा दूसरे यात्री भी लूट का शिकार हुए।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें