फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक और मोबाइल छीना

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- दो बाइक पर सवार थे चार बदमाश
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदी-पसगवां मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक युवक से बाइक और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने इसी रास्ते पर निकल रहे एक अन्य युवक से भी बाइक छीनने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाइक भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना एसआई अशोक कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात बिजौलिया खानपुर के गुरजिंदर सिंह और जसनपाल सिंह ग्राम झिंगुरीपुरवा से दवाई लेकर वापस घर आ रहे थे, रास्ते में सुंदर के खेत के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उससे बाइक और मोबाइल छीन लिया, विरोध करने पर बदमाशों ने जसनपाल की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद इसी रूट पर बौधी कलां और अमरा के बीच ग्राम बिजौलिया के पूर्व प्रधान सत्यपाल की भी बाइक छीनने का बदमाशों ने प्रयास किया, लेकिन वह सफल न हो सके। पुलिस ने सुखविंदर की तहरीर पर लूटपाट का मामला दर्ज कर विवेचना एसआई अशोक कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें