फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो व्यापारियों से पचास हजार लूटे

Sun, 04 Oct 2015 12:15 AM IST
खमरिया खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया से दुकान बंद कर घर लौट रहे दो व्यापारियों को बदमाशों ने रोक लिया और पिटाई कर घायल करने के बाद पचास हजार रुपये से अधिक नकदी लूटकर फरार हो गए। चुनाव प्रचार में जा रहे लोगों ने दोनों को देखकर सीएचसी खमरिया पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम इसवारा निवासी रामपाल के पुत्र बृजेश की खमरिया में किराना की दुकान है। शुक्रवार को दुकान बंद कर बृजेश अपने भाई अनिल के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थेे। रास्ते में बेहटा से पहले नकाबपोश पांच बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और लोहे की राडों से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। बदमाशों ने बृजेश के पास से लगभग 50 हजार तथा अनिल के पास से 1300 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस समय चुनाव प्रचार में निकले लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी तथा सीएचसी खमरिया लाए। यहां से दोनों की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज खमरिया जनार्दन सिंह ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें