भिवानी। देवसर चुंगी के पास एक कबाड़ी की दुकान में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। मामला शनिवार सुबह करीब सात बजे का है। देवसर चुंगी के पास सूबे सिंह की कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई और तेज-तेज लपटे निकलने लगी। सुबह करीब साढ़े सात बजे दुकानदार सूबे सिंह मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने बताया कि आग से करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया।