फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की रिपोर्ट डकैती में

Sat, 22 Aug 2015 10:07 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेवपुरवा में दो घरों में डकैती की रिपोर्ट पुलिस ने लूट में दर्ज की है। उधर भाजपा नेता रामकुमार वर्मा ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना और सीओ से मिलकर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। उधर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बलदेवपुरवा में गुरुवार की रात बदमाशों ने कृपाशंकर और जानकी प्रसाद के घरों पर धावा बोलकर परिवार वालों को बांधने के बाद काफी सामान लूट लिया था।
इस दौरान बदमाश कृपाशंकर के घर से 30 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के आभूषण समेत करीब आठ लाख का सामान लूट लिए गए थे। उसके बाद बदमाशों  ने जानकी प्रसाद के घर में घुसकर 10 हजार की नकदी समेत दो लाख का सामान लूट लिया था। डकैती की घटना की सूचना पर भाजपा के पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा, विनोद लोधी, दयाशंकर मौर्य, कमलेश वर्मा आदि के साथ बलदेव पुरवा पहुंचे। वहां पर लोगों को सांत्वना देने के बाद वह सीओ मोहम्मद इब्राहिम से मिले। सीओ ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। उधर कृपाशंकर और जानकी प्रसाद का आरोप है कि शुक्रवार को जो तहरीर दी थी पुलिस ने उसे बदलवाकर दूसरी तहरीर बनवाकार डकैती की रिपोर्ट लूट में दर्ज की है।
एसओ परशुराम ओझा का कहना है कि तहरीर के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर में कुछ कमियां थी, इसलिए दूसरी तहरीर लिखने को कहा गया था। तहरीर नहीं बदलवाई है। घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें