फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई कर 26 हजार रुपये लूटने का आरोप

Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- कोटेदार के पुत्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर जताया शक
फूलबेहड़ के देवरिया गांव निवासी कोटेदार के पुत्र ने मारपीट कर 26 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवरिया गांव निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकिशोर गांव के कोटेदार हैं। बृहस्पतिवार को कोटे का केरोसिन उठाने वह लखीमपुर डिपो गया था। कागजात में कुछ कमी होने के कारण तेल का उठान नहीं हो सका। इससे शाम करीब चार बजे वह गांव के ही साथी रामजीवन के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। शहर की मिश्राना चौकी क्षेत्र के आनंद टाकीज के पास पहुंचते ही हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि ग्राम प्रधानी की चुनावी रंजिश के चलते भाड़े के बदमाशों ने मारपीट कर केरोसिन खरीद के लिए रखे 26 हजार रुपये भी लूट लिए और फरार हो गए। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सदर कोतवाल ने लूट की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि मारपीट हुई है। जिसकी पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें