फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद में बीमार मासूम पुत्र ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

पिता-पुत्र की मौत से घर में मचा कोहराम
बीमार पुत्र को खैराबाद (सीतापुर) भेजने के बाद घर रुपये लेने जा रहे गांव मडरिया निवासी बबलू वर्मा की बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर, अस्पताल ले जाते समय शांतनु ने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार एक के बाद एक पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव मडरिया निवासी बबलू वर्मा का इकलौता पुत्र दो वर्षीय शांतनु बीमार था। उसका इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। रविवार को डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर पुत्र को दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। जिस पर बबलू ने प्राइवेट एंबुलेंस कर शांतनु और परिवार के अन्य लोगों को सीतापुर जिले के खैराबाद स्थित एक अस्पताल भेज दिया और खुद पैसे का इंतजाम करने घर जा रहा था। गांव चिमनी के पास सामने से आ रही रोडवेज की मिनी बस ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही पुत्र के साथ खैराबाद जा रही पत्नी और परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पुत्र को अस्पताल लेकर पहुंच पाते इससे पहले रास्ते में ही शांतनु ने भी दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पिता बबलू वर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें