फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, कई यात्री घायल

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर हाईवे पर ओयल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही रोडवेज बस और ट्रक की ओयल चौकी क्षेत्र में जिंदबाबा स्थान के पास आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

हादसा बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हुआ। लखीमपुर से सवारियां लेकर रोडवेज की बस सीतापुर की ओर जा रही थी। ओयल से पहले जिंदबाबा मजार के निकट सामने से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार सीतापुर जिले के थाना बिसवां के जहांगीराबाद निवासी आफताब, उसकी बहन तरन्नुम, कमलापुर निवासी पुक्की लाल, मिश्रिख निवासी रंजीत कुमार, इमलिया सुल्तानपुर निवासी छुटकन्न, उनकी पत्नी रघुराई, हरगांव निवासी कमरजहां, कानपुर निवासी वैभव श्रीवास्तव, खीरी जिले के थाना ईसानगर के गांव बरारी निवासी प्रदीप, हरीशचंद्र, थाना और कस्बा खीरी निवासी चांद बीबी, धौरहरा के गांव देवीदीनपुरवा निवासी बैजनाथ धौरहरा निवासी मोहम्मद लईक, सदर कोतवाली की आवास विकास कॉलोनी निवासी रामनरेश मिश्रा, शिव कॉलोनी निवासी मनोज, कांशीराम कॉलोनी लालपुर बैरियर निवासी राजकुमार सहित कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई। कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें