फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरंगाबाद रोड स्थित घर से हजारों की चोरी

Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
chor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- फॉरेसिंक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए
विज्ञापन

नौरंगाबाद रोड स्थित एक घर के ताले तोड़कर चोरों ने 15 हजार की नकदी समेत हजारों कीमत का सामान पार कर दिया है। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग अपने गांव गए थे। सूचना पाकर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। 
विज्ञापन

नौरंगाबाद रोड निवासी मदन मोहन मिश्रा सोमवार को परिवार सहित पैतृक गांव गए थे। घर पर ताला पड़ा देख चोर सोमवार की रात मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने कमरे और किचन के ताले तोड़ डाले और बक्सा, अलमारियों को आराम से खंगाला। मंगलवार की सुबह घर वाले वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। अंदर घुसकर देखा तो पता चला कि चोरों ने 15 हजार नकदी, सोने की चार अंगूठियां, एक चेन, चांदी के 12 सिक्का, मांगबेदी, पीतल के भगौने, पीतल की पाउली और एक गैस सिलेंडर पार कर दिया। बड़े बक्से में रखी बंदूक और राइफल को चोरों ने बाहर निकाला, लेकिन ले नहीं गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। फॉरेसिंक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें