फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में सड़क हादसा, पांच की मौत

Tue, 08 Aug 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी(लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजााल
विज्ञापन
कंटेनर और बोलेरो में आमने-सामने हुई टक्कर, एक घायल
विज्ञापन


मोहम्मदी से तीन किलोमीटर दूर शाहजहांपुर रोड पर धर्मपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे कंटेनर और बोलेरो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार साल की एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक थाना पसगवां के गांव नगरा दोहक के रहने वाले थे। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतकों में मां-बेटा भी शामिल हैं।
सभी लोग नगरा दोहक गांव से थाना मोहम्मदी के गांव मूढ़ा निजाम स्थित अपनी रिश्तेदारी में बोलेरो से जा रहे थे। रिश्तेदारी में किसी की चोटी कट गई थी। बोलेरो में छह लोग सवार थे। धर्मपुर गांव के पास बोलेरो और कंटेनर में जोरदार टक्कर हुई। 40 वर्षीय विजयलक्ष्मी पत्नी वीरपाल, उनके 27 वर्षीय बेटे विपिन, 40 वर्षीय सोनू और 30 वर्षीय दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजयलक्ष्मी की चार वर्षीय नातिन ने मोहम्मदी पीएससी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से जख्मी 18 वर्षीय टिल्लू को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोहम्मदी थानाध्यक्ष वीके सिंह ने एंबुलेंस से सभी छह लोगों को अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। कंटेनर चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें