फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन दिव्यांग को पीटकर  किया घायल, रिपोर्ट

Tue, 18 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जबरन घरेलू काम करने से इंकार करने पर भड़के आरोपी
विज्ञापन

 मेला मैदान स्थित मलिन बस्ती निवासी दिव्यांग की चार-पांच युवकों ने रंजिशन जमकर पिटाई कर दी। खून से लथपथ घायल को लेकर परिवार वाले सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मजरूबी चिठ्ठी बनाकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

मेला मैदान रोड निवासी दन्नो देवी ने बताया कि उनका पुत्र मोहल्ला गोटैयाबाग निवासी विवेक के घर पर झाड़ू-पोछा करता है। मोहल्ले का ही मुन्ना दबंगई के बल पर अपने घर पर जबरन झाडू-पोछे का काम कराना चाहता है। पुत्र के मना करने पर वह उससे रंजिश मानता है। मंगलवार को मुन्ना ने अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ उसके पुत्र को पकड़ लिया और उसकी लाठी- डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। परिवार वाले घायल दिव्यांग को कोतवाली लाए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मजरूबी चिठ्ठी बनाकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें