फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से घर लौट रहे युवक को गोली मारी

Mon, 02 Mar 2015 12:16 AM IST
खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक को रंजिशन कुछ लोगाें ने बाजार से लौटते समय घर से कुछ दूरी पर घेरकर गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन ने जिला अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर न मिलने के कारण अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सैदीपुर गांव निवासी रोहित कुमार चहमलपुर बाजार से देर रात अपने घर जा रहा था। तभी अंधेरे में कुछ लोगाें ने उसे घेर लिया और उस पर फायर कर दिया। जिससे कई छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि जिस पक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसके खिलाफ अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही  है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें