फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी से लूट का प्रयास

Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे के पीछे मोहल्ला बहादुरनगर में शुक्रवार को रात 11 बजे हुई वारदात 
बाइक से आए थे तीन बदमाश, घिरता देख फायरिंग कर भागे
रोडवेज बस अड्डे के पीछे मोहल्ला बहादुरनगर में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को रोककर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया, जिसमें असफल रहने पर बदमाशों ने व्यापारी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र होने लगे तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले, जिसकी चपेट में आकर व्यापारी की एक आंख जख्मी हो गई। पीड़ित व्यापारी ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

मोहल्ला बहादुरनगर निवासी भाजपा नेता सुनीता शुक्ला के पति चंद्रशेखर शुक्ला की किराना की दुकान मोहल्ला हाथीपुर में है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर चंद्रशेखर शुक्ला साइकिल से घर लौट रहे थे। रोडवेज बस अड्डे के पीछे मोहल्ला बहादुरनगर पहुंचे ही थे, तभी एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद रुपये से भरा बैग छीनने लगे, तो उन्होंने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। छीनाझपटी में बैग फट गया, जिसपर बदमाशों ने दुकान की चाभी और जेब में रखे कुछ रुपये लूट लिए। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र होने लगे, तो बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। फायरिंग की चपेट में आकर व्यापारी की एक आंख जख्मी हो गई, जिसका इलाज चल रहा है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बाइक सवार बदमाशों को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें